• 19-05-2024 23:26:40
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

चुनाव ड्यूटी से लौट रही शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत

दुर्ग।   जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, दो लोगों की मौत सड़क हादसे में हो चुकी है। वहीं कुम्हारी फ्लाई ओवर ब्रिज में एक महिला मतदान कर्मी मधु बंजारे सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। उसे घायल हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, महिला मतदान कर्मी का नाम मधु बंजारे है। वो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाला गिरहोला में व्याख्याता ई (एलबी) के पद पर कार्यरत थी। उसकी चुनाव वैशाली नगर विधानसभा में लगी थी। 7 मई को पूरा दिन मतदान का कार्य कराने के बाद मधु ने अपने सह कर्मियों के साथ मत पेटियों (EVM) को स्ट्रांग रूम में जमा कराया।EVM जमा करने के बाद वो सुबह 4 बजे तक दुर्ग बस स्टैंड बैठी थी। इसके बाद अपनी ईवी स्कूटर से रायपुर अपने घर के लिए निकली थी। वो जैसे ही कुम्हारी ब्रिज के ऊपर चढ़ी कोई अज्ञात वाहन पीछे से उसे टक्कर मारकर निकल गया। इससे महिला कर्मी बुरी तरह घायल हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे बगल के निजी एपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया।

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.